home page

वाराणसी में अब तीन सितंबर को नगर निगम की साधारण सभा

 | 
वाराणसी में अब तीन सितंबर को नगर निगम की साधारण सभा


वाराणसी, 27 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नगर निगम सदन का साधारण अधिवेशन अब तीन सितंबर (गुरुवार) को होगा। पहले यह बैठक 27 अगस्त गुरूवार को होनी थी। साधारण सभा बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने दी है। उन्होंने बताया कि महापौर अशोक कुमार तिवारी के निर्देशानुसार सदन की साधारण बैठक अब तीन सितंबर को मध्यान्ह 12 बजे से मैदागिन स्थित टाउनहॉल सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक के संबंध में सभी पार्षदों को सूचना दे दी गई है। नगर में पिछले तीन दिनों से रूक—रूक कर हो रही बारिश के चलते जगह—जगह जलजमाव को लेकर नगर निगम का अमला इसके निकासी के प्रबंध में लगा हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी