home page

श्री मुरलीधर लालजी महाराजश्री के प्राकट्य दिवस पर गोपाल मंदिर से निकली शोभायात्रा

 | 
श्री मुरलीधर लालजी महाराजश्री के प्राकट्य दिवस पर गोपाल मंदिर से निकली शोभायात्रा


मंदिर में श्री गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक, वैष्णवजन केशरिया दुपट्टा धारणकर शोभायात्रा में हुए शामिल

वाराणसी,31 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चौखंभा स्थित षष्ठपीठ श्रीगोपाल मंदिर के षष्ठ पीठाधीश्वर 108 श्री मुरलीधर लालजी महाराजश्री के 122 वें प्राकट्य दिवस पर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

श्रीमुकुंद गोपाल सेवा संस्थान के बैनर तले सुखपाल पर मुरलीधर लाल महाराज का चित्र विराजमान कराया गया। इसके बाद सुखपाल को श्रद्धालु वैष्णवजनों ने कंधे पर उठाया। केशरिया दुपट्टा धारणकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और महाराज के चित्र पर पुष्पवर्षा भी किया गया। रास्तेभर श्रद्धालु महाराजश्री का जयकार करते चल रहे थे।

शोभायात्रा के पश्चात् प्रभु के मंगला के दर्शन हुए। इसके बाद श्री गिरीराजजी का दुग्धाभिषेक श्रीवल्लभ युवक परिषद की ओर से किया गया। पालना का दर्शन के बाद शाम को आरती के दर्शन होंगे। ग्वाल में पालना के मनोरथ, श्री मुरलीधर लालजी महाराजश्री के पादुका जी का केशर स्नान भी किया गया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी