home page

वाराणसी : विधायक ने घाटों पर फैले कूड़ा करकट को देखकर उठा लिया झाड़ू

 | 
वाराणसी : विधायक ने घाटों पर फैले कूड़ा करकट को देखकर उठा लिया झाड़ू


वाराणसी, 28 सितम्बर (हि. स.)। वाराणसी में दक्षिणी विधानसभा में 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के 72 वें दिन विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंडल के दशाश्वमेध वार्ड में प्रवास किया। दशाश्वमेध क्षेत्र में भ्रमण करते हुए विधायक डॉ नीलकंठ ने घाटों पर फैले कूड़ा करकट को देखकर झाड़ू उठा लिया और लगाने लगे। विधायक को झाड़ू लगाते देखकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी झाड़ू लगाया।

इस अवसर पर विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने कहा कि दशाश्वमेध वार्ड के समस्त आंतरिक गलियों के चौका मरम्मत के कार्य को कराया जाए। सभी गली पिट को चेक कर बदल दिया जाए।त्रिपुरा भैरवी घाट के सुंदरीकरण के कार्य को समय रहते कराना है। घाट की सुंदरता में कोई कमी नहीं आने देंगे। विधायक ने जोर देकर कहा कि डोम राजा के आवास वाली गली के सुंदरीकरण के कार्य को तत्काल आरंभ कराया जाए। साथ ही पेयजल के नए पाइप लाइन से सप्लाई प्रारंभ करा दिया जाए। वही, वार्ड प्रवास के दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत डॉ नीलकंठ तिवारी ने पांच वृक्षों का रोपण किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद