home page

वाराणसी जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहनों को किया रवाना

 | 
वाराणसी जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहनों को किया रवाना


वाराणसी जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहनों को किया रवाना


—राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 का संचालन

वाराणसी,11 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में शनिवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव शुक्ला ने न्यायालय परिसर से राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 के प्रचार प्रसार के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देश के उच्चतम न्यायालय, मीडिएशन एवं कंसीलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में प्रसार वाहन आम लोगों के बीच जाकर इस अभियान का प्रचार प्रसार करेंगे। जिला जज संजीव शुक्ल के अनुसार,इस मध्यस्थता 2.0 का भाग बनकर वादकारी अपने वैवाहिक मामले, घरेलू हिंसा मामले, मोटर दुर्घटना मामले, चेक बाउंस मामले, वाणिज्यिक मामले, उपभोक्ता फोरम मामले, भूमि अधिकरण मामले, सेवा सम्बन्धी मामले, शमनीय आपराधिक मामले, ऋण वसूली के मामले, बेदखली से सम्बन्धित मामले एवं अन्य उपयुक्त दिवानी मामले को मध्यस्थता के माध्यम से शान्ति पूर्ण तरीके से निस्तारित करा सकते है। इस अवसर पर मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण के पीठासीन अधिकारी रामकेश, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/अपर जनपद न्यायाधीश आलोक कुमार तथा जनपद न्यायालय वाराणसी के सभी न्यायिक अफसर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत कार्यरत समस्त पैरा लीगल वालन्टियर्स उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी