home page

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में तमिलनाडु से आए श्रद्धालुओं ने तिरुवासगम का किया संपूर्ण पाठ

 | 
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में तमिलनाडु से आए श्रद्धालुओं ने तिरुवासगम का किया संपूर्ण पाठ


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में तमिलनाडु से आए श्रद्धालुओं ने तिरुवासगम का किया संपूर्ण पाठ


वाराणसी, 30 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सोमवार को एक विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। श्री काशी विश्वनाथ धाम में तमिलनाडु से आए 110 श्रद्धालुओं के अम्माचियारम्मन तिरुवासगम संपूर्ण पाठ प्रार्थना समूह ने इस आयोजन में पूरे आस्था और उल्लास के साथ भाग लिया। इस समूह का नेतृत्व जी. मुथुमदासामी ने किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्राचीन तमिल ग्रंथ 'तिरुवासगम' का संपूर्ण पाठ (658 गीत) एक सतत क्रम में किया।

तमिल श्रद्धालुओं के अनुसार यह पवित्र ग्रंथ महान संत माणिक्कवाचगर द्वारा रचित है। और भगवान शिव के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है। लगभग साढ़े पाँच घंटे तक चले इस पाठ का आयोजन मंदिर परिसर में शांतिपूर्वक और नियमित व्यवस्था के अनुरूप संपन्न किया गया। श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा और अनुशासन के साथ भगवान शिव की आराधना की। मंदिर न्यास के अनुसार यह आयोजन देश के विभिन्न भागों से आए भक्तों की आस्था, एकता और सांस्कृतिक समन्वय का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी