home page

नवनियुक्त जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतिमा सिन्हा का फार्मासिस्टों ने किया सम्मान

 | 
नवनियुक्त जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतिमा सिन्हा का फार्मासिस्टों ने किया सम्मान


वाराणसी, 24 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद की नवनियुक्त जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतिमा सिन्हा के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत शुक्रवार को शिवपुर स्थित जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद के होम्योपैथिक फार्मासिस्टों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही स्थानांतरण होकर वाराणसी आए चार नवागत फार्मासिस्टों का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद डॉ. प्रतिमा सिन्हा ने उपस्थित फार्मासिस्टों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप निष्ठा, पारदर्शिता एवं सेवा-भाव से मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया।

सम्मान समारोह में कला प्रवीण, महेंद्र सिंह, राजवेंद्रर पटेल, फार्मासिस्ट संगठन के जिलाध्यक्ष राजू बाबू, सचिव अबू मशारिक और आलोक गुप्ता ने डॉ. प्रतिमा सिन्हा को स्मृति-चिह्न भेंट किया, जबकि संगठन के कोषाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट संगठन के जिलाध्यक्ष राजू बाबू ने किया। समारोह में प्रमुख रूप से श्याम जी वर्मा, अबू मशारिक, राजवेंद्रर पटेल, अभिषेक शुक्ला, आलोक गुप्ता, महेंद्र सिंह, दिग्विजय कुशवाहा, ओम प्रकाश वर्मा, अनूप कुमार सिंह, विनीत श्रीवास्तव, कला प्रवीण, आयुष सरन सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी