home page

वाराणसी मंडलायुक्त ने कमिश्नरी कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

 | 
वाराणसी मंडलायुक्त ने कमिश्नरी कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर


वाराणसी, 06 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी परिक्षेत्र के मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने शुक्रवार को कमिश्नरी कार्यालय में जनसुनवाई की। कार्यालय में मंडल के विभिन्न जिलों से आये नागरिकों ने जनसुनवाई में अपनी शिकायतें और समस्याओं का प्रार्थना पत्र सौंपा।

मंडलायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सड़क-नाली और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई करने को कहा गया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों को गंभीरता से लें और तय समय सीमा में उनका समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी