home page

वाराणसी : हनुमान मंदिर की मूर्ति को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, मौके पर पुलिस बल तैनात

 | 
वाराणसी : हनुमान मंदिर की मूर्ति को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, मौके पर पुलिस बल तैनात


वाराणसी, 21 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सारनाथ थाना क्षेत्र के सथवा गांव में हनुमान मंदिर में रखी मूर्ति को अराजक व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मंगलवार की सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त देखकर नाराजगी जाहिर की और सारनाथ थाना को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी और थाना सारनाथ की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार होने के कारण हनुमान जी के दर्शन के लिए आए हुए लोगों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर अभी स्थिति नियंत्रित है। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में शांति एवं कानून -व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर अराजक तत्वों की पहचान के प्रयास में जुट गई है। जल्द ही मूर्ति तोड़ने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों को हिरासत में लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद