वाराणसी: गंगा नदी की स्वच्छता के लिए सामनेघाट पर चलाया गया जन-जागरूकता अभियान
| Apr 21, 2026, 13:11 IST
वाराणसी, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मंगलवार को गंगा नदी की स्वच्छता के प्रति समर्पित नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने सामने घाट पर जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को न केवल स्वच्छता का महत्व समझाया गया, बल्कि सभी को मिलकर मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर गंगा स्वयंसेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत संकल्प है। अन्य स्वयंसेवकों ने भी लोगों को स्वच्छता को जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। अभियान में स्वयंसेवकों के साथ घाट पर मौजूद गंगा प्रेमियों और स्नानार्थियों ने भी पूरे उत्साह से भागीदारी की।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

