home page

वाराणसी में नौका दुर्घटना के बाद गंगा तट पर यात्रियों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति किया सचेत

 | 
वाराणसी में नौका दुर्घटना के बाद गंगा तट पर यात्रियों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति किया सचेत


—जल पुलिस के साथ नमामि गंगे ने घाटों पर जगाई स्वच्छता की अलख

वाराणसी,22 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पिछले दिनों गंगा नदी में दो नावों की टक्कर के बाद सुरक्षित नौकायन को लेकर रविवार को जल पुलिस ने नमामि गंगे के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया। जल पुलिस ने पेट्रोलिंग वोट से यात्रियों को स्वच्छता और जागरूक सुरक्षा के प्रति सजग किया । जागरूकता के दौरान गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने नाविकों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षा व स्वच्छता के नियमों का पालन करने का संदेश दिया। नाविकों को सजग किया कि नाव पर सवार पर्यटकों को लाइफ जैकेट अवश्य पहनाएं, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं , नाव की स्पीड को नियंत्रित रखें बहुत तेज न चलाएं ,ताकि कोई अप्रिय घटना न हो । घाटों पर उपस्थित नागरिकों को तीर्थ स्थल की स्वच्छता और आध्यात्मिक मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई। यात्रियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। तीर्थ यात्रियों से निवेदन किया गया कि स्वच्छता के सहयोगी बने । लाइफ जैकेट पहनें और नावों की क्षमता से अधिक सवारी न करें । तीर्थ स्थल की आध्यात्मिक मर्यादा को बनाएं रखें । अभियान में जल पुलिस के कर्मचारी शेखर कुमार ने बढ़चढ़ भागीदारी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी