वाराणसी: शहीद कैप्टन रुद्र प्रताप सिंह स्मृति द्वार का लोकार्पण
वाराणसी, 22 फरवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने रविवार को शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र वार्ड सारनाथ में विधायक निधि से 14 लाख की लागत से दो द्वार का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें सारनाथ म्यूजियम के पास चतुरी पहलवान द्वार व दूसरा शहीद कैप्टन रुद्र प्रताप सिंह स्मृति द्वार शामिल है। इस अवसर पर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि चतुरी पहलवान व शहीद कैप्टन रुद्र प्रताप के सम्मान में इन दो द्वारों का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। निश्चित रूप से लोगों को यह प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, पार्षद संजय जायसवाल, पार्षद अभय पांडेय, पार्षद राजेश यादव, संगीता सिंह, अशोक सिंह, अजय कारगिल योद्धा, कर्नल अजीत सिंह,मेजर शशिकांत वर्मा, सुधीर सिंह आदि भी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

