home page

वाराणसी में दिव्य दृष्टि ट्राफी अंतर विश्वविद्यालयी ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट पांच अप्रैल से

 | 

वाराणसी, 03 अप्रैल (हि. स.) l उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में दो दिवसीय अंतर विश्वविद्यालयीय ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एमपी थियेटर ग्राउंड में 5 अप्रैल से किया गया है l दिव्य दृष्टि ट्राफी अंतर विश्वविद्यालयीय ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर दृष्टिबाधित छात्रों में उत्साह है l शुक्रवार को यह जानकारी ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ उत्तम ओझा ने दी l उन्होंने बताया कि यह ट्रॉफी दो विश्वविद्यालयाें के बीच खेली जाएगी , जिसमें काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी एवं लखनऊ के डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के छात्र भाग लेंगे। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. संजय चौरसिया ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल तीन मैच खेले जाएंगे l रविवार (5 अप्रैल) के दिन एक मैच तथा शेष दो मैच सोमवार (6 अप्रैल) को आयोजित होंगे। यह पहला अवसर है जब दो विश्वविद्यालयाें के बीच दृष्टिबाधित क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा हैl उन्होंने बताया कि क्रिकेट मैच का आयोजन दिव्यांगजनों में जागरूकता एवं उनके सशक्तीकरण के लिए किया जा रहा है l इसके लिए राष्ट्रीय दृष्टिबाधित कलाकार अभय शर्मा को संयोजक एवं डॉ. मनोज तिवारी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी