home page

'गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा' के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद तीन मई से निकालेंगे धर्मयुद्ध यात्रा

 | 
'गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा' के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद तीन मई से निकालेंगे धर्मयुद्ध यात्रा


—यात्रा की शुरूआत गोरखपुर से, पूरे प्रदेश में 81 दिन यात्रा निकलेगी

वाराणसी, 16 मार्च (हि.स.)। गोरक्षा के लिए गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा के बाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आगामी तीन मई से गो संरक्षण के मुद्दों को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा (ग़विष्टि) निकालेंगे। धर्मयुद्ध यात्रा ग़विष्टि की शुरूआत गोरखपुर से होगी।

यह 03 मई से शुरू होकर 23 जुलाई तक कुल 81 दिन चलेगी। यह यात्रा गोरखपुर से शुरू होकर पूरे उत्तर प्रदेश होते हुए फिर गोरखपुर पहुंचेगी, इसके बाद 25 जुलाई को राजधानी लखनऊ में एक बड़ा कार्यक्रम करने की योजना है। सोमवार को यह जानकारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के स्थानीय प्रवक्ता संजय पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में गौ-रक्षा के मुद्दे को लेकर सभा के साथ जनजागरण अभियान चलेगा। बताते चले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गाय को राज्य माता घोषित करने और उत्तर प्रदेश से बीफ के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर काशी से गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा निकाली थी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का मानना है कि गोमाता की रक्षा के लिए आवाज उठाना राजनीति नहीं, धर्म का प्रश्न है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार वोट उसे ही दें, जो गोरक्षा का संकल्प ले।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी