home page

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर 5 जून को लगेगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

 | 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर 5 जून को लगेगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर


वाराणसी,31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर 5 जून को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में कबीरचौरा स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए रविवार को पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह 'भोला' ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ शिविर की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और जनजागरण अभियान पर चर्चा हुई।

अम्बरीश सिंह 'भोला' ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का पुण्य कार्य किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और मानव सेवा के इस अभियान का हिस्सा बनें।

बैठक में हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, संगठन मंत्री नीतीश सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, उमेश सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, गप्पू सिंह, शेखर सिंह सहित 12 मंडल इकाइयों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी