वाराणसी में यूजीसी का बाप लिखी बुलेट पुलिस ने जब्त की
| Apr 6, 2026, 22:15 IST
वाराणसी,06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारी ने सड़क किनारे खड़ी बिना नंबर प्लेट की बुलेट पर यूजीसी का बाप लिखा देख उसे जब्त कर लिया।
थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने वाहन को थाने भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि बुलेट पर नंबर प्लेट की जगह पर लिखा था यूजीसी का बाप”। वाहन को लेकर सोशल मीडिया में भी चर्चा रही कि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बुलेट का मालिक अपनी इस हरकत पर क्या सफाई देता है।
वाहन स्वामी कीर्तिमान मणि त्रिपाठी उमरहा थाना चौबेपुर वाराणसी निवासी बताई जा रहे हैं और नगर निगम में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं।
-----------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

