home page

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ विवादित बयान देने वाले राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

 | 
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ विवादित बयान देने वाले राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला


भाजपा ने काशी में लगाया नारा, चाइना का ये यार-राहुल गांधी गद्दार

वाराणसी,21 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विरोध तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई और पुतला दहन किया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के अगुवाई में यहां नईसड़क स्थित गीता मंदिर के पास राहुल गांधी का प्रतीक रूप से पुतला फूंक उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने चाइना का ये यार है, राहुल गांधी गद्दार है नारे लगाए और पुतले को आग के हवाले के दिया।

इस मौके पर काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ एक अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। वह घोर निंदनीय है। राहुल गांधी अक्सर भाजपा और प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित बयान देते हैं। चुनावों में लगातार हार, हताशा और निराशा ने राहुल गांधी को मानसिक रोगी बना दिया है।

विरोध प्रदर्शन में चन्द्र विजय सिंह, ओमप्रकाश यादव बाबू, कुलदीप वर्मा, मंगलेश जायसवाल, गोपालजी जायसवाल, धीरेन्द्र शर्मा, राहुल, अखिल वर्मा, शेखर जायसवाल आदि शामिल रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी