(अपडेट )शिक्षक एमएलसी चुनाव: भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने तीन सेटों में दाखिल किया नामांकन
नामांकन जुलूस में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
वाराणसी, 03 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर 12:30 बजे तीन सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व निकाले गए जुलूस में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए वह सदैव आगे रहेंगे। नामांकन जुलूस में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, सुरेंद्र नारायण सिंह ‘ओढ़े’, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।तीनों सेटों में ये रहे प्रस्तावकसेट-1: रामेश्वर तिवारी, विद्यासागर राय, अखिलेश्वर चौबे, ज्ञानेंद्र प्रताप, जैवंत कुमार राय, अखिलेश कुमार पांडेय, रामगोविंद यादव, छविराज राम, हरदत्त शुक्ला एवं लालमणि। सेट-2: श्याम प्रकाश चौधरी, अमर चंद ठाकुर, अब्दुल कलाम, राजेश प्रसाद गुप्ता, विवेक कुमार सिंह, विनोद कुमार पाठक, अभिषेक पाठक एवं मनराज यादव। सेट-3: श्रीकांत पांडेय, संजय कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, शिवेंद्र तिवारी, विजय नारायण सिंह, बसंत सिंह, मनोज कुमार, प्रभाष कुमार झा एवं राजेश कुमार श्रीवास्तव। नामांकन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

