home page

बीएचयू के फ्रांसीसी विभागाध्यक्ष की दो पुस्तकों का लोकार्पण, कुलपति ने सराहा

 | 
बीएचयू के फ्रांसीसी विभागाध्यक्ष की दो पुस्तकों का लोकार्पण, कुलपति ने सराहा


वाराणसी, 22 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कला संकाय के फ्रांसीसी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रयास चतुर्वेदी की दो पुस्तकों का लोकार्पण किया। 'प्रतिनिधि साहित्यिक विधाएँ : विमर्श एवं अभिव्यक्ति” “ह्यूमूर ए केल्क टेक्स्ट कॉमिक नान परफ़ॉर्मेतिफ” पुस्तक का लोकार्पण कर कुलपति ने विभागाध्यक्ष प्रो. प्रयास की सराहना की।

प्रो. चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पुस्तकें संस्कृत, हिन्दी तथा फ्रांसीसी भाषा एवं साहित्य के अध्ययनों के मध्य एक संगम-सेतु के रूप में प्रतीत होती हैं। पुस्तकों में किया गया अध्ययन भारतीय ज्ञान-परम्परा से अभिप्रेरित है।

इस अवसर पर कुलपति ने पुस्तकों के प्रति अपनी अभिरुचि जताते हुए लेखक को शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी उनसे शिक्षण कार्य में सतत संलग्न रहने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस दौरान संकाय प्रमुख प्रो. सुषमा घिल्डियाल, प्रो. उपेन्द्र त्रिपाठी, प्रो. उपेन्द्र पाण्डेय, प्रो. वशिष्ठ अनुप, प्रो. अरुण कुमार यादव आदि की उपस्थिति रही।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी