बरेका में कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर कर्मचारी परिषद एवं प्रशासन के बीच संवाद
वाराणसी, 24 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रशासनिक भवन स्थित कीर्ति कक्ष में गुरूवार को प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कर्मचारी परिषद एवं बरेका प्रशासन के मध्य कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर संवाद हुआ। इसमें मुद्दों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल भी हुई।
कर्मचारी परिषद द्वारा प्रस्तुत कर्मचारी कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके व्यावहारिक एवं त्वरित समाधान हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया। बैठक में प्रमुख मुख्य इंजीनियर रामजन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य उपस्थित रहे। वहीं, कर्मचारी परिषद की ओर से संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद प्रदीप कुमार यादव तथा अन्य सदस्य अमित कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, श्रीकांत यादव, सुशील कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव एवं मनीष कुमार सिंह ने सहभागिता की तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रशासन के समक्ष रखा।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

