home page

पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती कांग्रेस कार्यालय में मनी,दी गई श्रद्धांजलि

 | 
पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती कांग्रेस कार्यालय में मनी,दी गई श्रद्धांजलि


वाराणसी,05 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में रविवार को स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी व देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री स्मृतिशेष बाबू जगजीवन राम की 119वी जयंती महानगर कांग्रेस कमेटी के मैदागिन स्थित कार्यालय में मनाई गई। महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बाबू जगजीवन राम को नमन किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबै ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सामाजिक न्याय के योद्धा बाबू जगजीवन राम ने राष्ट्र निर्माण और दलितों शोषितों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इस अविस्मरणीय योगदान को देश में कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबू जगजीवन राम के बताए गए रास्ते पर चल कर ही उनके सपनों को साकार करने का काम किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रवीण प्रकाश, डॉ राजेश गुप्ता,सतनाम सिंह, सैयद हसन, अरुण सोनी,रमजान अली,सुनील श्रीवास्तव,असलम खान,अखिलेश पाण्डेय,वसीम अंसारी,संतोष चौरसिया,राजेन्द्र गुप्ता,हसन मेहदी कब्बन,प्रमोद वर्मा आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी