home page

ट्रेन सवार सीआरपीएफ जवान लोडेड एके47 रेलवे लाइन पर गिरा

 | 
ट्रेन सवार सीआरपीएफ जवान लोडेड एके47 रेलवे लाइन पर गिरा


वाराणसी, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया स्थित रेलवे लाइन पर सोमवार को एक लोडेड एके47 मिलने से हड़कम्प मच गया। एक युवक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एके 47 को अपने कब्जे में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एके—47 राइफल किसी ट्रेन के बोगी से किसी जवान का गिर गया। ट्रेन के जाने के बाद उधर से जा रहे युवक की नजर राइफल पर पड़ गई तो उसने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर डीसीपी काशी जोन सहित अन्य अफसर

भी पहुंच गए। पुलिस अफसरों के शुरूआती जांच में सामने आया कि यह राइफल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान का है। वह अपने बटालियन के साथ ट्रेन से पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावी ड्यूटी में जा रहा था। इसी दौरान नींद या लापरवाही से उसका एके—47 ट्रेन से गिर गया। पुलिस अफसरों ने आरपीएफ के अफसरों को भी इसकी जानकारी दी। पूरी तरह छानबीन के बाद सीआरपीएफ के कमांडर को हथियार सौंप दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी