home page

वाराणसी : नीट पेपर लीक के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रार्थना सभा

 | 
वाराणसी : नीट पेपर लीक के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रार्थना सभा


—केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग

वाराणसी, 05 जुलाई (हि.स.)। देशभर में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने टाउनहॉल मैदागिन स्थित गांधी की प्रतिमा के सामने प्रार्थना सभा का आयोजन किया।

सभा में शामिल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई। जंतर मंतर पर पिछले एक सप्ताह से देशभर के छात्र नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में आंदोलनरत हैं। उनकी मांग है कि देश में पारदर्शी, निष्पक्ष एवं पेपर-लीक मुक्त परीक्षा व्यवस्था लागू की जाए तथा इस पूरे प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दें।

देश के पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक भी छात्रों के समर्थन में पिछले एक सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आप के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने भी जंतर-मंतर पहुँचकर छात्रों के संघर्ष को अपना समर्थन दिया। सभा में घनश्याम पांडेय, रेखा जायसवाल, अब्दुल्ला खान, सरोज शर्मा, विनोद जायसवाल, मोहम्मद आकिब खान, आर. के. उपाध्याय, निलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, सौरभ यादव, विनोद कुशवाहा, ओम कुमार, नरेंद्र गुप्ता, अंकित सेठ आदि प्रार्थना सभा में शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी