home page

विनीत के परिजनाें का पुलिस आयुक्त से मिले, हत्या के आरोपिताें की गिरफ्तारी की रखी मांग

 | 
विनीत के परिजनाें का पुलिस आयुक्त से मिले, हत्या के आरोपिताें की गिरफ्तारी की रखी मांग


वाराणसी, 28 सितम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र में विनीत कुमार यादव की हत्या के मामले में चिह्नित आरोपिताें की गिरफ्तारी करने के बाद उन्हें छोड़ने के मामले में परिजन ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस अधिकारियों से मिलकर अपनी मांग रखी। पुलिस अधिकारियों ने परिजन को आरोपिताें को गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया लेकिन वे नहीं माने और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने लगे।

मृत विनीत के भाई राम दुलार यादव ने पुलिस आयुक्त समेत उच्च पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। राम दुलार ने आराेप लगाया कि लंका इंस्पेक्टर ने रुपये लेकर आरोपिताें को थाना पर से छोड़ दिया है। 24 सितंबर की रात करीब दो बजे विनीत कुमार यादव पर जानलेवा हमला हुआ था। लंका थाने में 25 सितंबर को रात 12:36 बजे मुकदमा अपराध संख्या 0491/2026 दर्ज किया गया। इसमें धारा 109(1), 190, 191(3) और 61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। घायल विनीत को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर, आईएमएस बीएचयू ले जाया गया, जहां 25 सितंबर को रात 2:29 बजे उनकी मौत हो गई। जिसके बाद कुछ आरोपिताें को लंका थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया और बाद में छोड़ दिया। जब तक लंका थाना पुलिस अपना स्पष्ट बयान सामने आ कर नहीं देगी तो यह बात खुलने वाली नहीं है। उन्हें आरोपिताें की तत्काल गिरफ्तारी ही चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद