home page

व्हीकल सेंटर परिसर में खड़ी स्क्रैप गाड़ियों में लगी आग, भारी नुकसान

 | 
व्हीकल सेंटर परिसर में खड़ी स्क्रैप गाड़ियों में लगी आग, भारी नुकसान


व्हीकल सेंटर परिसर में खड़ी स्क्रैप गाड़ियों में लगी आग, भारी नुकसान


फिरोजाबाद, 21 अप्रैल (हि.स.)। थाना दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत व्हीकल सेंटर में मंगलवार को स्क्रैप गाड़ियों में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में कई कबाड़ वाहन आ गए। फायर बिग्रेड टीम ने आग पर काबू पाया है।

थाना दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत लालऊ रोड स्थित व्हीकल सेंटर परिसर में खड़ी स्क्रैप गाड़ियों से मंगलवार को अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास खड़ी अन्य कबाड़ गाड़ियां भी धू-धू कर जलने लगीं। स्क्रैप वाहनों में मौजूद प्लास्टिक, टायर और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को दूर हटाया और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

आग लगने का प्रारंभिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल, फायर विभाग और पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई हालांकि, व्हीकल सेंटर में खड़ी कई स्क्रैप गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।

इस सम्बन्ध में अग्निशमन अधिकारी दुर्गेश कुमार का कहना है कि व्हीकल सेंटर परिसर में खड़ी स्क्रैप गाड़ियों में आग लगी थी। फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़