वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी हुई स्थापित
वाराणसी, 05 अप्रैल (हि. स.)। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि प्राचीन धार्मिक नगरी वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी स्थापित हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बाबा विश्वनाथ को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी सादर समर्पित की गई है। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारत की प्राचीन वैज्ञानिक परंपरा, सांस्कृतिक समृद्धि और गौरवशाली इतिहास का जीवंत प्रतीक है।
विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि विक्रमादित्य वैदिक घड़ी को काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थान दिये जाने के बाद उसे देखने के लिए लोगों की उत्सुकता भी दिखाई पड़ रही है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में घड़ी देखने पहुंच रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

