home page

एआई समर्थित मिंडरे रेसॉन 19 अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड एडवांस्ड जांचों में अत्यंत उपयोगी : डॉ. एस.के. सिंह

 | 
एआई समर्थित मिंडरे रेसॉन 19 अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड एडवांस्ड जांचों में अत्यंत उपयोगी : डॉ. एस.के. सिंह


वाराणसी, 02 अप्रैल (हि. स.)। वाराणसी में भिखारीपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में एपेक्स के अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरी, डॉ. दीपक पटेल, डॉ. फिरोज एवं डीएनबी रेज़ीडेंट डॉ. सिमरन, डॉ. ईशा, डॉ. अभिराम, डॉ. आर्यन, डॉ. प्रशांत, डॉ. राघव, डॉ. ऐश्वर्या, डॉ. सैय्यद मोहम्मद सहित टीम ने केक काटकर मिंडरे रेसॉन 19 अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड टेक्नोलॉजी सिस्टम का शुभारंभ किया।

चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने शुभारम्भ के अवसर पर बताया कि मरीज एवं डॉक्टर्स अनुकूल एआई समर्थित यह अत्याधुनिक तकनीक एब्डोमेन, कार्डियोलॉजी, वैस्कुलर बीमारियों, यूरोलॉजी, थायरॉइड, ब्रेस्ट, प्रसूति एवं स्त्री रोग, मांसपेशियों एवं हड्डी, कैंसर डिटेक्शन, कार्डियक इवैल्यूएशन, लिवर एनालिसिस, गर्भ में पल रहे शिशु के चेहरे की थ्रीडी स्पष्ट झलक एवं हृदय की विस्तृत और सटीक जांच सहित अनेक एडवांस्ड जांचों में अत्यंत उपयोगी है। एपेक्स के अनुभवी विशेषज्ञ अब पहले से और भी तेज़ और भरोसेमंद गुणवत्तापूर्ण बेहतर स्पष्टता, हाई रेज़ोल्यूशन और टिशू यूनिफोर्मिटी के साथ अत्यंत सटीक डायगनोसिस जांच परिणाम दे पाएँगे।

चेयरमैन ने बताया कि इसके एडवांस्ड फीचर उच्च फ्रेम दर स्पेकल ट्रैकिंग इलास्टोग्राफी कैंसर की शुरुआती पहचान, थ्री-डी और लाइव फोर डी इमेजिंग और इकोकार्डिओग्राफी गर्भ में पल रहे शिशु के चेहरे की थ्री डी स्पष्ट झलक एवं हृदय की विस्तृत और सटीक जांच, उन्नत ट्रांसवेजाइनल स्कैन इन्फर्टिलिटी एवं स्त्री रोग जांच, स्मार्ट ब्रेस्ट एवं थाइरॉइड ट्यूमर की स्थिति एवं आकार का ऑटोमेटेड आकलन, वसक्यूलर बीमारियों के लिए ब्लड फ्लो का रियल-टाइम, एंगल-इंडिपेन्डेंट विज़ुअलाइज़ेशन, फ्यूजन इमेजिंग सुविधा द्वारा पहले से हुए सीटी एवं एमआरआई स्कैन के साथ जोड़कर शरीर के अंदर की संरचना को और अधिक स्पष्ट और सटीक रूप से देखा जा सकता है जो बायोप्सी आदि के दौरान सटीक दिशा-निर्देशन में मदद करता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद