फिरोजाबाद में सवर्ण समाज ने किया यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद, 20 सितंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले रविवार को यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने यूजीसी रोलबैक की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एएसपी सिटी को सौंपा।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के बुलावे पर रविवार को बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग गांधी पार्क में जमा हुए। वह महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए। धरने के बाद प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय की तरफ पदयात्रा निकालने लगे। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। हालात को देखते हुए मौके पर चार थानों का पुलिस बल बुलाया गया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद भी पुलिस अधिकारियों और बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर रखी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए नजर आया। समझाने की कोशिश की। मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा।
एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में यूजीसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। महासभा द्वारा राष्ट्रपति के संबोधित ज्ञापन दिया गया है जो राष्ट्रपति तक पहुंचा दिया जाएगा।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

