home page

दो आईपीएस अफसराें के तबादले

 | 
दो आईपीएस अफसराें के तबादले


लखनऊ, 03 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को दो आईपीएस अफसराें के तबादले हुए हैं। स्थानंतरण में आईपीएस संकल्प शर्मा और संतोष कुमार मिश्रा के नाम शामिल हैं।

शासन ने 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संकल्प शर्मा को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया है। वहीं, संतोष कुमार मिश्रा को पीटीएस जालौन में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद से हटाकर संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में नवीन तैनाती दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक