हाथरस में ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत, अलीगढ़ जाते समय हुआ हादसा
हाथरस, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र में गुरुवार को ट्रेन से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा गुहाना चौकी के पास हुआ है।
मृतक पैसेंजर ट्रेन से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस परिस्थितियों में हुआ और मृतक ट्रेन से किस तरह गिरा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। गुहाना चौकी याेगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जगदीश पुत्र चरण सिंह निवासी अलीगढ़ के रूप में की गयी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

