लखनऊ पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया
लखनऊ, 08 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था को सुधारने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया गया। इसके तहत दौरान कुल 115 वाहनों की सघन जाँच की गई।
अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए लखनऊ यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया । इसके तहत कुल 115 वाहनों को चेक किया गया। बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 13 लोगों का चालान किया गया है। इसी तरह एक व्यक्ति का विपरीत दिशा से आने पर चालान और 20 लोगों को हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) न होने पर चालान किया गया है।
लखनऊ यातायात पुलिस सभी नागरिकों से यह अपील करती है कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध, चाहे वह आम जन हों या पुलिस कर्मी, भविष्य में भी बिना किसी भेदभाव के ऐसी ही सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

