home page

अपर पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों से किया संवाद, अतिक्रमण न करने की दी हिदायत

 | 
अपर पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों से किया संवाद, अतिक्रमण न करने की दी हिदायत


वाराणसी,27 सितम्बर(हि.स.)। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के गोमती जोन के अपर पुलिस आयुक्त नृपेन्द्र ने राजातालाब थाना में रविवार को व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों और छोटे व्यापारियों से सीधी वार्ता की। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त नृपेन्द्र ने

व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। साथ ही, उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।

अपर पुलिस आयुक्त नृपेन्द्र ने

वार्ता में कहा कि बाजार में जाम की स्थिति में सुधार लाना पड़ेगा। यातायात व्यवस्था को सुधारने में दुकानदारों की सहायता लेनी चाहिए। दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का काम कराना है। व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और भी अच्छा बनाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाना होगा। वही, व्यापारियों को सड़क एवं पटरियों पर सामान लगाकर अतिक्रमण नहीं करना है, जिससे बाजारों में आवागमन सुचारु रूप से चलता रहेगा।

इसके अतिरिक्त व्यापारियों एवं उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में उन्होंने जागरूक किया। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना देनी चाहिए। साइबर अपराध से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतनी जरूरी है।

अपर पुलिस उपायुक्त ने वार्ता के अंत में व्यापारियों को उनकी सुरक्षा एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर थाना राजा तालाब प्रभारी, पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं राजातालाब क्षेत्रान्तर्गत समस्त व्यापारी बंधु उपस्थित रहे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद