म्यांमार के पर्यटकों के टूर को देखते हुए बरमा मंदिर में स्वच्छता अभियान और साज सज्जा की शुरुआत
वाराणसी, 20 नवंबर (हि. स.)। वाराणसी में म्यांमार से आने वाले पर्यटकों के टूर को देखते हुए सारनाथ के बरमा मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान और साज सज्जा की शुरुआत हो गई। सारनाथ की धम्म यात्रा के पूर्व में बड़ी संख्या में म्यांमार से पर्यटकों का वाराणसी के सारनाथ में आगमन होगा। पर्यटकों की उपस्थिति में बौद्ध मंदिरों में भी भारी भीड़ रहेगी। दिसंबर से जनवरी तक पर्यटकों के टूर आने का सिलसिला बना ही रहेगा।
म्यांमार से पर्यटकों के वाराणसी में सारनाथ आने को लेकर भंते इंडका ने कहा कि जनवरी महीने में धम्म यात्रा का आयोजन होता है। जिसमें म्यांमार या दूसरे बौद्ध देशों से हजारों की संख्या में पर्यटक अथवा धर्म अनुयायी आते हैं। म्यांमार से आने वाले अनुयायियों का बरमा मंदिर में आना होता है। इससे पहले नवंबर माह से बरमा मंदिर की स्वच्छता, साज सज्जा और सुंदरता का कार्य शुरू है। जो दिसंबर तक चलता रहेगा।
बौद्ध देशों से टूर लाने वाले रंजीत श्रीवास्तव और उनके सहयोगी इस समय लगातार सारनाथ के धम्म यात्रा के आयोजन को लेकर बौद्ध अनुयायियों से संपर्क में है। वही, स्थानीय बौद्ध मंदिरों पर साज सज्जा का कार्य शुरू हो रहा है। जहां पर दिसम्बर माह में पर्यटक के रूप में बौद्ध अनुयायियों का बड़ी संख्या में दर्शन पूजन के लिए पहुंचना होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

