home page

उप्र में तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला, देवरिया के एसपी पुलिस मुख्यालय से संबद्ध

 | 
उप्र में तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला, देवरिया के एसपी पुलिस मुख्यालय से संबद्ध


लखनऊ, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें दो जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय से जारी सूची के मुताबिक, 2014 बैच के आईपीएस संजीव सुमन को देवरिया पुलिस कप्तान के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। उनकी जगह पर अम्बेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर. को देवरिया का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

वहीं, प्राची सिंह को सेना नायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से हटाते हुए एक बार फिर से फील्ड में उतारते हुए जन सुनवाई और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अम्बेडकर नगर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक