home page

मुख्यमंत्री योगी ने राप्ती नदी में तीन बच्चों के डूबने की घटना पर दुख जताया

 | 
मुख्यमंत्री योगी ने राप्ती नदी में तीन बच्चों के डूबने की घटना पर दुख जताया


गोरखपुर, 26 मई (हि.स.)। जनपद की राप्ती नदी में मंगलवार शाम को नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से हुई मौत की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृत बच्चों के परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीड़ित परिवारों से संवाद स्थापित कर, शासन से अनुमन्य सहायता यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्हाेंने बच्चों की नदी में डूबकर हुई मौत की घटना को अत्यंत दुखद व हृदयविदारक बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को अथाह दुख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रभु श्रीराम तथा गुरु गोरक्षनाथ से प्रार्थना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय