home page

वैलिडेशन एक्ट के विरोध में सेवानिवृत शिक्षकों ने की बैठक, 25 मार्च को करेंगे प्रदर्शन

 | 
वैलिडेशन एक्ट के विरोध में सेवानिवृत शिक्षकों ने की बैठक, 25 मार्च को करेंगे प्रदर्शन


मीरजापुर, 23 मार्च (हि.स.)। आठवें वेतन आयाेग का लाभ मिलने में बाधा बन रहे वैलिडेशन एक्ट 2025 के विरोध में जनपद के सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के बैनर तले आयोजित बैठक में शिक्षकों ने 25 मार्च को जिला मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।

इमलिया चट्टी बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय इमलिया चट्टी प्रथम में सोमवार को हुई बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत शिक्षक शामिल हुए। बैठक में ब्लॉक महामंत्री बाल किसुन दीक्षित ने बताया कि नए प्रावधानों के तहत सेवानिवृत शिक्षकों को आठवें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे शिक्षकों में आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में 25 मार्च 2026 को सभी सेवानिवृत शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एकत्र होकर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। साेमवार काे हुई बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति भी तैयार की गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नर सिंह, रामचंद्र यादव, राधेश्याम सिंह, अमरेश सिंह, रमेश कुमार पांडेय, राम लोटन सिंह, प्रेम शंकर पांडेय, जमुना सिंह, जटाशंकर सिंह, ओला देवी, नगीना देवी, कमला देवी, दुर्जय सिंह, रमेश कुमार श्रीवास्तव, मिश्रीलाल सिंह समेत कई सेवानिवृत शिक्षक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा