home page

शिक्षक समाज को सही दिशा देकर मजबूत राष्ट्र की नींव रखते हैं : जगदंबा सिंह पटेल

 | 
शिक्षक समाज को सही दिशा देकर मजबूत राष्ट्र की नींव रखते हैं : जगदंबा सिंह पटेल


मीरजापुर, 05 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के जमालपुर क्षेत्र के बहुआर गांव स्थित नीलगिरी सरोवर के पास हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया। इस दौरान गोष्ठी आयोजित कर शिक्षकों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही स्वच्छ समाज का निर्माण कर राष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले जाया जा सकता है। मजबूत राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षक ही समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व प्रवक्ता चिंतामणि श्रीवास्तव ने की। संचालन रविप्रकाश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जैन कुशवाहा, संजय पांडेय, मोहित यादव, मो. रफीक, राजन पटवा, जंग बहादुर सिंह, उमेश सिंह, संजय तिवारी, बिजेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, राजेश बियार, नसीम अंसारी, रामजनम पटेल, उमेश यादव, डॉ. देवेंद्र भारती, सुभाष गुप्ता, राजेश्वरी पटेल, जोखू बियार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा