home page

सरकार ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान कर शिक्षकों के सम्मान और सुरक्षा दोनों को बढ़ाया : कामिनी राठौर

 | 
सरकार ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान कर शिक्षकों के सम्मान और सुरक्षा दोनों को बढ़ाया : कामिनी राठौर


फिरोजाबाद, 08 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में स्थित श्री रामचंद्र पालीवाल ऑडिटोरियम में शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा के 11700 शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्र, रसोइयों तथा 1200 माध्यमिक शिक्षकों को कैशलेस कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा शिक्षक योजना के अंतर्गत शिक्षकों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा का सीधा लाभ प्राप्त होगा, जिससे उन्हें बीमारी के समय बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज शिक्षकों को उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान रोहित कुमार, दीप सिंह गौर, संजय जैन, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, विपिन कुमार शर्मा, मोहित चतुर्वेदी, शुजा अंसारी, नरेंद्र सिंह शर्मा आदि को कैशलेस कार्ड का वितरण मंच पर जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कैशलेस कार्ड वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया।

इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि एक शिक्षक देश के भविष्य का निर्माता होता है, शिक्षक का हम सभी के जीवन में अत्यंत विशिष्ट स्थान होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। शिक्षकों को कैशलेस कार्ड की सुविधा और बैंकों के माध्यम से मिल रही बीमा सुविधाऐं सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाती हैं कि सरकार शिक्षकों के प्रति कितना संवेदनशील है।

मेयर कामिनी राठौर ने कहा कि शिक्षा के आधार स्तंभ शिक्षक हैं। उनकी सुविधा की चिंता हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान कर शिक्षकों के सम्मान और सुरक्षा दोनों को बढ़ाया है।

मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि सभी शिक्षक सरकार द्वारा प्रदत कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी पंजीकरण अवश्य कराऐ। मंच का संचालन शिवकांत पलिया ने किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डा. लक्ष्मी नारायण यादव, अपर जिलाधिकारी मोहन लाल गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल परिहार, खण्ड शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र एवं ओम प्रकाश अकेला सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहेें।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़