home page

शिक्षा मित्रों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का मुंह मीठा कराकर जतायी खुशी

 | 
शिक्षा मित्रों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का मुंह मीठा कराकर जतायी खुशी


वाराणसी, 13 अप्रैल(हि. स.)। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र दुबे के नेतृत्व में सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव से मुलाकात कर सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों के मानदेय बढ़ोत्तरी, कैेशलेस सुविधा को लेकर वाराणसी के शिक्षा मित्रों की तरफ से प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। वहीं, शिक्षा मित्रों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मनोज राय, जिला संरक्षक पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र नाथ यादव, जिला महिला प्रभारी स्नेह लता, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष मुनिकेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नव प्रकाश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पाण्डेय, नगर अध्यक्ष वीरेश मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष शिवशरण पटेल, अरुणा कुमारी, संजय सिंह, बृजेश सिंह, राम नवल मिश्रा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अरविन्द पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद