home page

तरना क्षेत्र में गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियाें काे लगाई फटकार

 | 
तरना क्षेत्र में गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियाें काे लगाई फटकार


वाराणसी, 26 मार्च (हि. स.)। वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना में तरना वार्ड के निरीक्षण के दौरान वहां के स्थानीय लोगों से वार्ता की। तरना के लोगों ने प्रभारी मंत्री से बताया कि तमाम व्यवस्था होने के दावे होते हैं। जबकि तरना में योजनाओं का लाभ सौ प्रतिशत नहीं मिल रहा है। तरना क्षेत्र में कोई भी सरकारी विभाग अपना सौ प्रतिशत कार्य नहीं कर रहा है। तरना क्षेत्र में गंदगी का अंबार के कारण ही मच्छरों की भरमार है और फागिंग भी नहीं होती है।

तरना के लोगों की बातों को सुनकर प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए तत्काल फागिंग करा मच्छरों की समस्या को जड़ से समाप्त कराएं। तरना क्षेत्र को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए प्रयास तेज करें। नियमित झाड़ू लगवाएं, सीवर को साफ रखें, गंदगी कूड़ा तत्काल हटवाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद