home page

विठ्ठलपुर गांव में 12 को पहुंचेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

 | 
विठ्ठलपुर गांव में 12 को पहुंचेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद


मीरजापुर, 11 मई (हि.स.)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के सीखड़ विकास खंड अंतर्गत विठ्ठलपुर गांव स्थित नवचेतना एफपीओ परिसर में मंगलवार शाम शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का आगमन होगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जानकारी के अनुसार शंकराचार्य शाम करीब पांच बजे विठ्ठलपुर पहुंचेंगे, जहां गो-पूजन एवं चरण पादुका पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वह रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे।

आयोजकों के मुताबिक शंकराचार्य बुधवार सुबह वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यह जानकारी आशीष पाठक ने दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा