पेपर लीक मामले में फरार कृष्णा पाण्डेय को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
| Apr 3, 2026, 16:42 IST
वाराणसी, 03 अप्रैल (हि. स.)। प्रयागराज के थाना सिविल लाइन में समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 के पेपर लीक मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी की धाराएं 420, 467, 468 और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में फरार कृष्णा पाण्डेय को यूपी एसटीएफ ने वाराणसी के अखरी बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। यह जानकारी एसटीएफ ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
पेपर लीक मामले में जांच यूपी एसटीएफ को मिलने के बाद से इस मुकदमे में आरोपित सुभाष प्रकाश और विवेक उपाध्याय को वर्ष 2024 जून में गिरफ्तार कर लिया गया था और तभी से कृष्णा पाण्डेय की तलाश चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर वाराणसी में छिपे हुए कृष्णा की गिरफ्तारी संभव हो सकी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

