home page

परिवहन राज्यमंत्री दया शंकर सिंह ने विंध्याचल धाम में किए दर्शन-पूजन

 | 
परिवहन राज्यमंत्री दया शंकर सिंह ने विंध्याचल धाम में किए दर्शन-पूजन


मीरजापुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह शनिवार को विंध्याचल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।

मंदिर पहुंचकर राज्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में माथा टेकते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और श्रद्धालुओं की आवाजाही भी सुचारू रूप से जारी रही।

राज्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के उपरांत उन्होंने धाम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा