home page

सरकार नौजवानों को नौकरी नहीं देना चाहती - श्यामपाल लाल

 | 
सरकार नौजवानों को नौकरी नहीं देना चाहती - श्यामपाल लाल


फिरोजाबाद, 03 अगस्त (हि.स.)।

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्यामपाल लाल ने सोमवार को फिरोजाबाद में दावा किया है कि आगमी 2027 के विधानसभा चुनाव में सामाजिक न्याय प्राप्त करने वाले लोग उत्तर प्रदेश में पीडीए की सरकार बनाएंगे और उनके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामपाल लाल ने सोमवार को फिरोजाबाद पहुंचे थे। इस दौरान वो पत्रकारों से रूबरू हुए।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में सामंतवाद और पूंजीवादी लोग वंचितों और गरीबों पर हमला कर रहे हैं। उनके विचारों को तोड़ा जा रहा है, उनके विचारों को खत्म किया जा रहा है। यह सामंतवादी हमला देश के संविधान और लोकतंत्र पर है। लोग अपने घरों से निकल कर संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आ रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार गरीब, किसानों, नौजवानों और बेरोजगार पर निरंतर हमला कर रही है। यह सरकार नौजवानों को नौकरी नहीं देना चाहती, वह उनको गुमराह कर सांप्रदायिक दंगे कराना चाहती है।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 के चुनाव को लेकर कहा कि किसान, नौजवान, महिलाएं, बेरोजगार सभी संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सामाजिक न्याय प्राप्त करने वाले लोग उत्तर प्रदेश में पीडीए की सरकार बनाएंगे और उनके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।

इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़