home page

सोनभद्र की सोन नदी में डूबे दो चचेरे भाई , गाेताखाेर कर रहे तलाश

 | 
सोनभद्र की सोन नदी में डूबे दो चचेरे भाई , गाेताखाेर कर रहे तलाश


सोनभद्र, 02 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में मंगलवार काे सोन नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों किशोर आपस में चचेरे भाई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ओबरा एसडीएम समेत कई अधिकारी राहत और खोजबीन अभियान की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों लापता किशोरों की तलाश लगातार जारी है।

कोन थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में उस समय चीख-पुकार मच गई जब सोन नदी में नहाने गए दो किशोर 14 वर्षीय पवन कुमार और 13 वर्षीय कृष्णा निषाद नदी में नहाते समय डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ओबरा एसडीएम सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत एवं खोज अभियान की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय गोताखोरों को तलाश में लगाया गया है और नदी में दोनों किशोरों की खोज लगातार जारी है। वहीं इस घटना के बाद दोनों किशोरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में नदी किनारे जुटे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि हर संभव प्रयास कर दोनों किशोरों का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी