home page

तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली

 | 
तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली


-8 अक्टूबर को कछवा चौराहे पर स्वागत, विंध्याचल में दर्शन के बाद सेवाधाम में समापन

मीरजापुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) सोहन लाल श्रीमाली को लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। उनके स्वागत के लिए 8 अक्टूबर को कछवा चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पदाधिकारी रविशंकर साहू ने बताया कि श्रीमाली सुबह छह बजे लखनऊ से रवाना होंगे। रायबरेली, प्रयागराज और भदोही होते हुए दोपहर करीब 12 बजे कछवा चौराहे पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के लोग उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद स्वागत यात्रा कछवा बाजार, भटौली पुल, मेडिकल कॉलेज, जमुनिया, कचहरी, संकट मोचन, वालीगंज, गुरहट्टी, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, इमामबाड़ा, महंत का शिवाला, लोहिया तालाब, ओझला पुल, सेवाधाम, कंतित और बरतर होते हुए आगे बढ़ेगी। श्रीमाली मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद सेवाधाम लौटेंगे, जहां कार्यक्रम का समापन होगा।

लगातार तीसरी बार नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रीमाली के अनुभव का लाभ पिछड़े और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को उठाने में मिलेगा। सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से भी उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा