home page

सोशल मीडिया पर युवती की निजी सामग्री व धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
सोशल मीडिया पर युवती की निजी सामग्री व धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार


सोनभद्र, 16 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के साेनभद्र जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवती के साथ गाली-गलौज करने, जान से मारने एवं निजी सामग्री वायरल कर सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने की धमकी वाले एक आराेपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार को बताया कि थाना पिपरी पर एक युवक ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उसकी बहन को रोटरी क्लब निवासी शरद कुमार जायसवाल पुत्र नंदन कुमार जायसवाल द्वारा मोबाइल एवं फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से लगातार परेशान किया जा रहा है। आराेपित युवक द्वारा बहन के साथ गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा उसकी निजी सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल कर सामाजिक एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा धूमिल करने की धमकी दी जा रही है। इस धमकी से पीड़िता एवं उसके परिजन भयभीत व मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं।

प्रकरण काे गंभीरता से लेते हुए थाना पिपरी पर आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त मामले में पुलिस टीम ने साेमवार को आराेपित शरद कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आराेपित काे न्यायालय भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी