home page

विंध्याचलः कारिडोर मार्ग पर पैनल से उठता धुआं देख दहशत, शॉर्ट सर्किट निकला कारण

 | 
विंध्याचलः कारिडोर मार्ग पर पैनल से उठता धुआं देख दहशत, शॉर्ट सर्किट निकला कारण


मीरजापुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। विंध्य कॉरिडोर के तहत चौड़ी हुई कोतवाली रोड पर शनिवार दोपहर उस समय हड़कम्प मच गया, जब अंडरग्राउंड वायरिंग के लिए लगाए गए इलेक्ट्रिक पैनल से अचानक तेज धुआं उठने लगा। धुआं देख राहगीर और आसपास के लोग सहम गए।

सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर कर्मचारियों को मौके पर भेजा। काफी मशक्कत के बाद फॉल्ट ठीक कर स्थिति सामान्य कर दी गई।

जेई विनय वैश्य ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते पैनल से धुआं निकला था। उधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने कॉरिडोर में कराए गए अंडरग्राउंड कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा