home page

सिधौली में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं -बालिकाओं को किया गया जागरूक

 | 
सिधौली में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं -बालिकाओं को किया गया जागरूक


सिधौली में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं -बालिकाओं को किया गया जागरूक


सीतापुर , 01 अप्रैल (हि.स.)। जनपद सीतापुर के सिधौली कस्बे में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य बताते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।

गोष्ठी में महिलाओं को 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 102 व 108 (एम्बुलेंस सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, राष्ट्रीय पोषण मिशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं और बालिकाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। सिधौली में मिशन शक्ति प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को सजग व सुरक्षित रहने के लिए इस तरह की जागरूकता के कार्यक्रम के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Mahesh Sharma