ब्रह्मकुमारी बहनों ने लेफ्टिनेंट कर्नल को राखी बांधी
| Aug 23, 2026, 17:52 IST
फर्रुखाबाद, 23 अगस्त (हि.स.)। भाई-बहनाें के त्याेहार रक्षाबंधन पर्व से पहले जय नारायण वर्मा रोड पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल अजय प्रताप सिंह आरआरसी फतेहगढ़ से उपस्थित रहे। रक्षाबंधन के उपलक्ष में बीके सुमन दीदी ने राखी बांधकर उनका मुख मीठा कराया और ईश्वरी सौगात दी। ब्रह्म कुमारी बहनों ने उनके देश की रक्षा का संकल्प लिया। लेफ्टिनेंट कर्नल ने बहनों के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की। इस मौके गीता,सुनीता,भगवती,विमला आदि बहने मौजूद रही।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

