home page

मीरजापुरः हवन-पूजन, रक्तदान और सफाई से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान

 | 
मीरजापुरः हवन-पूजन, रक्तदान और सफाई से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान


- विंध्याचल में 176 किलो लड्डू बांटे, अस्पतालों में मरीजों को फल दिए; गांवों में भी चला सफाई अभियान

मीरजापुर, 17 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को जिले में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में हवन-पूजन के साथ अभियान शुरू किया गया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मंडलायुक्त राजेश प्रकाश और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार समेत जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना की। इससे पहले विधायक ने मंदिर के आसपास की गलियों में झाड़ू लगाकर सफाई की।

नगर विधायक ने मंदिर में 176 किलो लड्डू और मिष्ठान बांटा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के साथ विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

मंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया।

विधायक, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं का सम्मान किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे। जिले के पीएचसी और सीएचसी पर भी स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।

मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या और छानबे विधायक रिंकी कोल ने अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया।

अस्पतालों में मरीजों को फल बांटकर भी लोगों से सेवा कार्यों में जुड़ने की अपील की गई।

गांवों में भी सफाई अभियान चलाया गया। कई स्थानों पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। विकास भवन में लगाए गए मेगा क्रेडिट कैंप में दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, उद्यमियों को चेक और श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट दी गई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई।

-------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा